क्राइम

जेल की दीवार फांदकर भागने वाला पकड़ाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जिला जेल कटनी में पिछले 1 साल से हत्या के मामले में बंद विचाराधीन कैदी गत 6 अक्टूबर की दोपहर लगभग 2:30 बजे फरार होने में कामयाब हो गया था जबकि दूसरे बंदी को फरार होने से पहले ही जेल कर्मियों ने दबोच लिया था । जेल की दीवार फांदकर भागे हुए हत्या के आरोपी को 6, 7 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग 2 बजे जेल के सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया । जेल सूत्रों के मुताबिक भागने के प्रयास में हत्या का आरोपी जेल की दीवाल से कुदा था जिसके कारण इसका एक पर टूट गया था और वह जेल के ड्रेनेज सिस्टम के लिए बनाई गई नाली में छिपकर बैठ गया था । देर रात जब वह वहां से निकालकर भागने का प्रयास करने लगा तो उसे पकड़ लिया गया । ये है मामला कैमोर के लालनगर निवासी बंदी लाल्लन कोल बड़ारी गांव में रेलवे साइडिंग में एक महिला की हत्या के मामले में 1 साल से जिला जेल में बंद था। कैदी बंसत एनडीपीएस के मामले में बंद था । 6 अक्टूबर शुक्रवार को जेल में मरम्मत का कार्य चल रहा था दोपहर लगभग 2 बजे छत की मरम्मत के लिए लगाई गई सीढ़ी मैं चढ़कर दोनों कैदी जेल से फरार होने की कोशिश करने लगे । इस कोशिश में लल्लन तो दीवार फांदने में कामयाब हो गया जबकि बसंत को दीवार फांदने के पूर्व ही पकड़ लिया गया । टूट गया पैर जेल की दीवार कुंदने के कारण आरोपी लल्लन का एक पैर टूट गया है जिसके कारण उसे इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी के फरार होने में जेल के सिपाही रामकरण श्रीवास की लापरवाही उजागर हुई है उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है । निलंबित किए गए जेलकर्मी रामकरण को मरम्मत कार्य के दौरान सीढ़ी की निगरानी के लिए लगाया गया था। उसी की सुरक्षा में चूक के कारण आरोपियों को भागने का मौका मिल गया था । भागने की फिराक में था बंदी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा की जेल की दीवार फांदकर भागने में सफल हुआ लल्लन दीवार से कूदने के बाद जेल के ड्रेनेज सिस्टम के लिए बनाई गई नाली में घुसकर छिप गया था । उसने खुद को नाली में मौजूद कचरा से ढक लिया था । फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए गठित कर तलाशी के लिए लगाई गई थी इसी बीच रात लगभग 2 बजे जब वह नाली से निकालकर भागने की कोशिश करने लगा तो जेल के सिपाही योगेंद्र पटेल ने उसकी आहट सुन ली और उसे दबोच लिया गया ।

Related Articles

Back to top button