क्राइम

FST ने सुल्तानगंज में वाहन से पकड़े 3 लाख छबीस हजार रूपए।

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
सुल्तानगंज । विधान सभा चुनाव को देखते हुए लगी आचार संहिता के बाद पुलिस एवं प्रशासन लगातार अपराधियों की धरपकड एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही और लगातार सिलवानी पुलिस अनुविभाग के अन्तर्गत आने बाले पुलिस थाने सिलवानी, बम्होरी , सुल्तानगंज मे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे है। SST के नाके सक्रिय कर दिये गये है और FST की टीम लगातार भ्रमण कर रही है और अन्तर जिला चेकिंग भी की जा रही है।
12 अक्टूबर 2023 गुरुवार की रात्रि करीबन 11 बजे FST 2 टीम सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 143 सिलवानी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कस्बा सुल्तानगंज बस स्टैंड पर वाहन क्रमांक MP15 BA 0751 के चालक मनीष जैन पिता शीलचंद्र जैन निवासी सागर से नगदी 326000/- रुपए जप्त किये। उक्त वाहन सिलवानी से सागर जा रहा था । उक्त नगद रूपयों एवं वाहन के कागजात की जाँच भी की जा रही है। जाँच के संबंध मे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्यवाही में FST 2 टीम में सुल्तानगंज नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी सुल्तानगंज उनि श्यामराज सिंह द्वारा की गई।
एसडीओपी सिलवानी अनिल सिंह मौर्य द्वारा बताया गया है कि आदर्श आचार संहिता के चलते 50,000/- रूपये से ज्यादा की नगद राशि के परिवहन करने पर उचित दस्तावेज एवं तथ्य प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button