मध्य प्रदेश

कन्या हायर सेकंडरी स्कूल द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार लगातार जनता को जागरूक किया जा रहा है। 21 अक्टूबर 2023 शनिवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया पान में शासन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ कार्यालय के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता रैली उमरियापान में निकाली गई । रैली में कन्या शाला के छात्राओं द्वारा रैली को झंडा चौक से होते हुए गली मोहल्ले से होते हुए कटरा बाजार से होते हुए आजाद चौक से होते हुए विद्यालय प्रांगण में रैली समाप्त हुई। छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के नारों के साथ लोगों को संदेश पहुंचाया और मतदान की उपयोगिता का संदेश दिया । इस बीच संस्था प्रभारी दिलीप बाजपेई, गिरजा ठाकुर, एमएल ठाकुर, आनंद मुकुंद मिश्रा, सुरेश कुमार बघेल, राजेश यादव, निधि ज्योतिषी एवं समस्त अतिथि शिक्षक रैली में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button