मध्य प्रदेश
सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी कस्बा में रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न
रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
बम्होरी । सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी कस्बा में रंगोली प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमे भैया बहिनों ने विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मान्यता लोधी कक्षा 8, द्वितीय स्थान शेजल पाटकर कक्षा 8, तृतीय स्थान ऋतिक गुप्ता कक्षा 7, चतुर्थ स्थान वैष्णवी छीपा कक्षा 6, पांचवा स्थान सक्षम सोनी कक्षा 5 ने प्राप्त किया। विद्यालय द्वारा भैया बहिनों की प्रतिभा निखारने के लिए विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त आचार्य परिवार व भैया बहिन उपस्थित रहे। व भैया बहिनों को पुरुस्कृत किया गया।



