रीवा को हराकर जबलपुर ने जीता संतोष ट्रॉफी का उद्घाटन मैच
उमरियापान के अँधेलीबाग खेल मैदान में शुरू हुई लैदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने रेड रिबिन काटकर स्पर्धा का किया उदघाटन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । खेल विकास समिति उमरियापान के तत्वावधान में स्व. मुरारीलाल चौरसिया की स्मृति में लैदर बॉल संतोष क्रिकेट ट्रॉफी का अँधेलीबाग स्टेडियम में सोमवार से मैच का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, सरपंच अटल ब्यौहार, समाजसेवी मास्टर शिवकुमार चौरसिया, विजय दुबे, राजेश चौरसिया, राजेश ब्यौहार, संतोष दुबे, जितेन्द्र अरोरा, अश्वनी शुक्ला ने रेडरिबिन काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर स्पर्धा का उद्घाटन किया । सोमवार को संतोष टांफी का पहला मैच वीसीए रीवा और जीसीए जबलपुर के बीच खेला गया। रीवा टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जबलपुर टीम के खिलाडियों ने 19 वें ओवर में 5 विकेट से इस मैच को जीत लिया । मंगलवार को बाबा बर्फानी विन्ध और जेपी जबलपुर के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा । प्रतियोगिता में जबलपुर के खिलाड़ी साहिल लोधी मैन ऑफ द मैच रहे । क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक उमाशंकर पांडे, रामकिशोर पांडे, सुशील पटेल, अशोक पांडे ने पुरुष्कृत किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया, संतोष दुबे, जयप्रकाश चौरसिया, सूर्यकांत त्रिपाठी, पारस पटेल,जितेंद्र अरोरा, कमलेश चौरसिया, सिद्धार्थ दीक्षित, शैलेन्द्र पौराणिक, अश्वनी शुक्ला, पप्पू चौरसिया, मोहनलाल चौरसिया, प्रमोद असाटी, मदन चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, प्रशांत चौरसिया, मिकी चौरसिया, नन्दू नामदेव, लकी चौरसिया, शैवाल अरोरा , गोल्डी चौरसिया, विभाष, शैंकी चौरसिया, राजेंद्र चौरसिया, अंकित झारिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही । अम्पायरिंग शाहिद अहमद और अस्सू चौरसिया ने किया,जबकि स्कोरिंग संदीप चौरसिया, प्रिंस अरोरा ने की ।



