मध्य प्रदेशराजनीति

माँ नर्मदा जी के गोद में मनाया जायेगा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह जी का जन्मदिन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद

बेगमगंज । अपार ऊर्जा के स्रोत, अत्यंत विनम्र मददगार, सर्व लोकप्रिय राजनेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत का जन्मदिन 4 जनवरी गुरुवार को पुण्य सलिला मां नर्मदा के बौरास तट पर धार्मिक वातावरण में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर रामपालसिंह मां नर्मदा के पावन तट पर संत महात्माओं, पुरोहितों, ब्राह्मणों एवं धर्माचारियों के साथ भगवान नर्मदेश्वर महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक करेंगे। तत्पश्चात रामपाल सिंह गौ माता की पूजा अर्चना करेंगे व ब्राह्मण, कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी हरि साहू ने सिलवानी बेगमगंज विधानसभा अंतर्गत समस्त क्षेत्रवासी तथा कार्यकर्ता गण, जनप्रतिनिधि एवं रायसेन जिले के समस्त पार्टी परिवार के वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक तथा पत्रकार मित्र सादर आमंत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button