मध्य प्रदेश

संयुक्त विकास आयुक्त रूकमणी अत्री ने ली विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की संयुक्त विकास आयुक्त रूकमणी अत्री ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 ट्रेड हैं, यह सभी के लिए हैं। इस योजना का प्रचार-प्रसार किया जाये। इस योजना से गांव की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आयेगा। योजना के रजिस्ट्रेशन सीएससी सेंटर से करवाये जाये।
इस अवसर पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों से कहा शिविर में आ रहे आवेदनों को प्राथमिकता से निराकरण किये जाये। बैठक में बताया गया अभी तक 400 से अधिकहितग्राहियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button