खेल

लेदर बॉल क्रिकेट की प्रतियोगिता का आनंद ले रहे नगर वासी

रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । नगर में खेली जा रही लैदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अब रोमांचक एवं अंतिम चरण में पहुंच गई है कल खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आदर्श क्लब सिलवानी ने बांसखेड़ा (गाडरवारा) को बड़े अंतर से हराया।
इस प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मुकाबला 20 तारीख दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा जिसमें खुर्सीपार (गाडरवाड़ा) तथा आदर्श क्लब सिलवानी आमने-सामने होगी। इस प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल सुबह 9 बजे से 21 तारीख को यूथ क्रिकेट क्लब रायसेन एवं साई क्रिकेट सिलवानी के मध्य खेला जाएगा, इसके तुरंत बाद फाइनल मुकाबला भी खेला जाना है।
प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 31101 रुपये लूनावत ज्वेलर्स गाडरवारा वालो द्वारा तथा द्वितीय पुरूस्कार 15101 रुपये डॉ देवेंद्र धाकड़ द्वारा दिया जा रहा है। समापन समारोह में राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, ब्रजेन्द्रसिंह राजपूत, केशव पटेल, चैतन्य लूनावत, तथा डॉ देवेंद्र धाकड़ उपस्थित रहेंगे, आयोजक समिति एकता क्रिकेट क्लब ने सभी खेलप्रेमियों से उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button