क्राइम

हत्या के आरोपी नोहटा पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले के थाना नोहटा अंतर्गत ग्राम रोड नीता साहू सास चंद्ररानी साहू अपने गल्ले के पास नहर किनारे निस्तार को गई थी, इसी बात को लेकर हक्कू लोधी व उसके परिवार के रूप्पू लोधी और अज्जू लोधी, शिव सींग द्वारा अश्लील गाली गुफ्तार कर लाठी डंडो से मारपीट की गई जिससे फरियादी एवं परिवारजनो को चोटे आई थी, हरि साहू को डंडे से गंभीर चोट आने से जबलपुर रेफर किया गया जहां इलाज दौरान दिनांक 21 जनवरी 2024 को मौत हो गई जो मामले धारा 302 भादवि का इजाफा किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक दमोह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह व गठित टीम द्वारा मामले के आरोपी हक्कू उर्फ मोहन पिता कंछेदी सींग लोधी उम्र 36, शिव उर्फ हल्ले पिता कंछेदी सींग लोधी उम्र 44, अज्जू उर्फ हेमराज पिता शिव सींग लोधी उम्र 24 और रूप्पू उर्फ रूप सींग पिता कंछेदी सींग लोधी उम्र 48 सभी निवासी ग्राम रोड को पीडित हरि साहू की मृत्यु के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर थाना प्रभारी नोहटा, सउनि माधव राय, सउनि अलजार सिंह, प्रआर हर्ष पाठक, आर. कुलदीप सोनी, आर. शुभम चौबे, रविकांत अग्निहोत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button