स्वास्थ्य शिविर में 12 हजार से अधिक लोगो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

461 गंभीर मरीजों को इलाज हेतु भोपाल भेजा जाएगा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने स्व. श्री हजारी सिंह ठाकुर एवं स्व. श्रीमती मथुरा बाई (दादा -दादी) की पुण्य स्मृति में जिले के ग्राम नोहटा में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर पीपुल्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित पंडित के नेतृत्व मे उपतहसील ग्राउंड मे संपन्न हुआ। शिविर मे भोपाल से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श प्रदान किया गया।इस दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 12544 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमे लगभग 2141 ईसीजी, 712 सोनोग्राफी, 2944 आर.बी.एस, 1091 डिजिटल एक्स रे, 8693 खून की जांच एवं निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया ।शिविर मे लगभग 461 गंभीर मरीजों को चिन्हित किया है। जिन्हे आगे के इलाज हेतु भोपाल निशुल्क भेजा जाएगा एवं इलाज उपरांत निशुल्क् वापस नोहटा लाया भी जायेगा। नि: शुल्क चिकित्सा शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र, एक्सरा, सोनोग्राफी, मेडिशन सहित विभिन्न सुविधाएं मरीज को प्रदान की गई। शिविर में क्षेत्र के मरीजों ने राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी का आभार व्यक्त किया।



