क्राइम
युवती से किया दुराचार, जान मारने की धमकी, आरोपी फरार

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जिले के थाना सुल्तानपुर के तहत बड़कुई में नदी के नजदीक आरोपी ने युवती का रास्ता रोका और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना का राज परिजनों को नहीं बताने आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया है।
सुल्तानपुर पुलिस ने बताया कि बड़कुई गांव में आरोपी प्रदीप भील द्वारा नदी के समीप बड़कुई में भील युवती से दुराचार किया गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



