कृषि यंत्रो एवं ड्रोन से दवाइयो छिड़काव की एक दिवसीय प्रशिक्षण

रिपोर्टर : मुकेश साहू
दीवानगंज । गुरुवार को वेल स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत वेल स्वास्थ्य एवं वेल नेतृत्व बाले सभी गांवों की महिला हितग्राहियों को कृषि विज्ञान केन्द्र भोपाल में कृषि यंत्रो एवं ड्रोन से दवाइयो छिड़काव की एक दिवसीय टैनिंग के लिए लेकर गाए। जहां पर महिलाओं को कृषि यंत्रो एवं ड्रोन से दवाइयो का छिड़काव की टैनिंग देने कृषि विज्ञान केन्द्र भोपाल के डॉ एमपी सिंह द्वारा महिलाओं को कृषि यंत्रो एवं ड्रोन की टैनिंग दी गई। जिसमें सभी ग्राम सेमरा, अम्बाडी, दीवानगंज, जमुनिया, कायमपुर भीलटोला, छोला, दहिडा कुल्हाड़ियां, नरखेडा, सरार, सिग्रामपुर, निनोद, बरजोरपुर, कढ़ैया आदि गांव से 85 महिलाओं ने भाग लिया। निवसीड आफिस दीवानगंज से श्रीकांत भार्गव, ओमप्रकाश रायकवार, ब्रजेश चिडार व कार्यकर्ता निर्मला बंजारा, सजिका बारिया, चंदा लोघी, सुमित्रा लोघी, उमा मीणा, पार्वती लोघी उपस्थित रहें।



