देर से घर आई पत्नी तो विवाद के बाद पति ने खुद को लगा ली आग, मौत

राजधानी भोपाल के अवधपुरी का मामला
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल । पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद को आग लगा ली। उनकी मौत हो गई। मामला अवधपुरी स्थित 1 नक्षत्र अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल न पर स्थित फ्लैट का है। आग के दौरान ने फ्लैट से निकल रही लपटों से मल्टी में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से दो घंटे में आग बुझाई गई। स्टोर रूम में पुराना सामान और किताबें होने के कारण पूरे फ्लैट में आग लगी। चूंकि पत्नी पहले ही बाहर निकल आई थी, इसलिए वह बच गई।
पुलिस ने बताया, फ्लैट-502 में एस. प्रदीप नायर व पत्नी निहारिका रहती हैं। उनकी संतान नहीं है। शनिवार देर रात नायर रायपुर से लौटे थे। रात 1 बजे पति-पत्नी में विवाद हुआ। फिर पति ने स्टोर रूम में जाकर आग लगा ली। सोसायटी के लोगों ने बताया, पहले झगड़ा हो रहा था।
निहारिका ने पुलिस को बताया कि वह रोहित नगर के एक एनजीओ में काम करती है। पति प्रदीप रायपुर में एक एनजीओ में कार्यरत थे और शनिवार रात भोपाल आए। वे सेमिनार के बाद देर रात घर पहुंची। देरी से आने के कारण पति मारपीट करने लगे। गला दबाकर मुझे जान से मारने की कोशिश की। जैसे-तैसे मैं फ्लैट से निकल आई।



