खेल
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन

सिलवानी । नगर परिषद सिलवानी के तत्वाधान में सिलवानी सोशल सोसायटी के बैनर तले आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन एवं पुरस्कार वितरण किया गया । ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायसेन के सचिन और जोंटी ने सिलवानी के विश्व जैन और मोहम्मद अली को हराकर खिताब जीता जबकि वेटरन प्रतियोगिता में उदयपुर के धर्मेंद्र राजपूत की टीम ने सिलवानी के दीना श्रीवास्तव और देवेंद्र श्रीवास्तव को हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभौर नायक द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रदीप कुशवाह, गुड्डू भाई, दीपेश जैन, मदन रघुवंशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र पलेचा, जावेद खान, निखिलेश राय, शेख जावेद, राशिद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद तारिक द्वारा किया गया।



