मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा राज में जबेरा बना जंगलराज- रावलाखन सिंह

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। म.प्र. कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के सहसंयोजक राव लाखन सिंह ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जबेरा विधायक की जो प्रचार यात्रा पूरी विधानसभा में निकाल रहे है वह उनका चुनावी प्रोपेगड़ा है विधानसभा में पेयजल व्यवस्था की स्थिति शिक्षा सड़को स्वास्थ्य की स्थिति बद से बदतर है स्वास्थ्य विभाग में दवाईयों का टोटा हमेशा बना रहता है यहां के मरीजों को इलाज के लिये दमोह, जबलपुर भागना पड़ता है। नोहटा नदी का पुल जिस पर से हजारो बाहन गुजरते हैं वर्तमान में इसकी सरकार है किन्तु यह उस पुल की सड़क की मरम्मत भी नहीं कर पाये। आये दिन वहॉं पर दुर्धटनाये होती रहती है। रावलाखन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जबेरा विधानसभा के स्कूलों की स्थिति जर्जर है बच्चे स्कूलों के बाहर पढ़ने को मजबूर है पिछले पांच वर्ष में यह कोई रोजगार केन्द्र भी स्थापित नहीं कर पाये जिससे यहॉं का युवा मजदूरी के लिय पलायन कर रहा है। स्वयं का विकास कर पुनः विधायकी का सपना देखने वाले अबकी वार यहॉं का मतदाता मन बना चुका है कि यहॉं से आपकी विदाई होकर रहेंगी।

Related Articles

Back to top button