मध्य प्रदेश

पेयजल नल योजना की पाइपलाइन डालने से सड़कों की हालत बिगड़ी

दुरुस्ती के अभाव में आवागमन प्रभावित
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । हर घर नल जल योजनान्तर्गत जल जीवन मिशन व्दारा गांव गांव मे डाली जा रही पेयजल नल योजना की प्लास्टिक पाइप लाइन बीच सडक को खोदकर डाली जा रही है जिससे आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। देखा जाता है इसमे संबधित ठेकेदारो एजेंसियों एवं पीएचई विभाग की कथित लापरवाही के चलते काम दृतगति के स्थान पर धीमी गति से करने पर किसानो के काम काज समय पर नही हो पा रहे है सडके खुदी पडी होने से पूरा मलमा बीच सडक पर फैला रहता है जिससे आने जाने मे लोगो को भारी परेशान होना पड रहा है शासन इस ओर शीघ्र ध्यान दे।

Related Articles

Back to top button