बेटी के साथ पिता ने ही की ज्यादती, गिरफ्तार

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली | बरेली नगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। बेटी ने अपने पिता के खिलाफ मारपीट और ज्यादती करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के बाद पिता को गिरफ्तार करके जेल पहुंचा दिया है।
बरेली थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि चार दिन पहले नाबालिग पीड़िता अपनी मां के साथ थाने आई थी। उस दिन पीड़िता ने सिर्फ मारपीट और प्रताड़ित करने की शिकायत की थी।
इस रिपोर्ट पर पिता के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया। 19 मार्च को फिर से पीड़िता ने थाने आकर पिता द्वारा ज्यादती करने की बात भी कही। इस कारण उक्त प्रकरण में ज्यादती करने वाली धाराएं बढ़ाई गईं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पीड़िता लगातार पिता की गलत हरकतों से परेशान थी। पत्नी ने अपने पति को समझाने का प्रयास भी किया था, लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया तो वह अपने बेटी को लेकर थाने पहुंच गई और रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



