क्राइम

दोस्ती में धोखा-दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, एफआईआर होते ही फरार हुआ आरोपी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में महिला अपराध में ग्राफ बढ़ रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया जहाँ एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने दुष्कर्म कर दिया और इतना ही नहीं महिला को पीटा और धमकाया। घटना उपनगर ग्वालियर के किला गेट की है। घटना के समय महिला का पति बाजार गया था। मामले की शिकायत ग्वालियर थाने में की गयी है। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
उपनगर ग्वालियर जामा मस्जिद के पीछे किला गेट निवासी 22 वर्षीय महिला अपने पति एक बच्चे के साथ रहती है। 2 दिन पहले महिला का पति खरीदारी करने बाजार गया था। तभी पति का दोस्त धर्मेन्द्र उनके घर पर आया। धर्मेन्द्र ने पति के बारे में पूछा और जब महिला ने मार्केट जाने का बताया तो आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी उसे जबरन घसीटकर अंदर वाले कमरे में ले गया और बच्चे को मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी वहां से धमकाता हुआ भाग गया। पति के घर लौटने पर महिला ने पूरी घटना से अवगत कराया। मामले का पता चलते ही पति घर पहुंचा और पत्नी को लेकर थाने आया। जहां पर पुलिस अफसरों ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
एफआईआर होते ही आरोपी हुआ फरार
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दविश दी, लेकिन आरोपी अपने घर से फरार मिला है। ऐसा पता लगा है कि जब उसे एफआईआर होने का पता लगा तो वह अपना सामन समेटकर शहर से निकल गया है। पुलिस ने आरोपी के मिलने के संभावित ठिकानों पर दविश दे रही है।

Related Articles

Back to top button