क्राइम

खेत में पड़ा मिला पत्रकार का शव, चार दिनों से था लापता, पुलिस कर रही विवेचना

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
धार। एमपी के धार जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है । यहाँ चार दिनो से लापता एक पत्रकार का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। जब राहगीरों ने खेत में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी तो तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुये इस मामले का पुलिस ने मर्ग कायम करते हुये जांच प्रड़ताल शुरू कर दी है। आपको बता दे कि ये घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने मीडिया को जानकारी में बताया कि राजगढ़ निवासी विक्रम चावड़ा पत्रकार पिछले दिवस 17 अप्रैल को घर से बाइक लेकर निकले थे। इसके बाद से ही विक्रम घर वापिस नहीं लौटे। घर लौटने को लेकर परिजनों ने फोन पर संपर्क किया लेकिन फोन भी बंद बता रहा था । जिसके बाद परिजन ने थाने पहुंचे कर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक पत्रकार की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो विक्रम फुटेज में जाते हुए नजर आए। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। आज पुलिस को राजगढ़-भोपावर मार्ग पर खेत में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक की शिनाख्त विक्रम के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। सबसे बड़ी बात ये की त्रिरपाल में लपटी हुये शव को खेत में फेक दिया और हैरानी वाली बात यह कि मौके से न तो माेबाइल मिला न ही बाइक। इस प्रकार से परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन पर साइबर टीम ने मामले की जांच में जुट गई है! हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र के पत्रकारों में दुःखद व्याप्त है!

Related Articles

Back to top button