क्राइम

High Speed बाइक पर स्टंट कर रहा युवक जिंदा जला, मौत

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । एमपी के जबलपुर में हाई स्पीड बाइक पर स्टंट करना एक 18 साल के युवक को जानलेवा साबित हुआ। बरगी नगर चौकी के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में युवक की जहां मौके पर मौत हो गई वहीं बाइक में आग लग गई। मृतक युवक का नाम यश तानवेश है।
यश के दोस्त आयुष विश्वकर्मा और नवजोत विनोदिया ने बाइक तेज रफ्तार से लेकर आगे बढ़ गए। वहीं यश पीछे रह गया उसने अपने दोस्तों के करीब पहुंचने के लिए बाइक की रफ्तार को बढ़ाई तो बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही बाइक में आग लग गई और यश भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह से जल गया।
मदन महल थाना अंतर्गत आमनपुर में रहने वाला यश तानवेश चला रहा था। वह निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार यश अपने दो साथियों के साथ बरगी घूमने गया था। बरगी नगर पहुंचते ही सुनसान सड़क मिली तो तीनों स्टंट करते हुए बाइक रफ्तार से भगाने लगे।

Related Articles

Back to top button