क्राइम

रिश्वत मामले में राजस्व निरीक्षक लोधी को कलेक्टर ने किया निलंबित


रायसेन | रायसेन कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने सुल्तानपुर तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक करणसिंह लोधी को निलंबित कर दिया है।
इस राजस्व निरीक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें राजस्व निरीक्षक करणसिंह द्वारा राजस्व संबंधी कार्य के बदले में राशि लेकर टेबल की दराज में रखते हुए दिखाई दे रहा था। राजस्व निरीक्षक के इस प्रकार के आचरण से राजस्व विभाग की छवि धूमिल हुई थी।
वायरल वीडियो का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने गौहरगंज एसडीएम चंद्रशेखर को जांच के आदेश दिए थे। जांच में उक्त वायरल वीडियो सही पाया गया है। ऐसा प्रतिवेदन गौहरगंज एसडीएम द्वारा कलेक्टर के पास भेजा गया था, जिसके आधार पर कलेक्टर द्वारा राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को निलबित करने के आदेश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button