मध्य प्रदेश

एसडीम ने खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, समिति प्रबंधक और सेल्समैनो को लगाई कडी फटकार

छुट्टी के दिन हो रही थी खरीदी

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । शनिवार को जतारा एसडीएम शैलेंद्र सिंह के द्वारा खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया खरीदी केंद्र पर एसडीएम को सरसों रखा मिला और एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ था 77 कुंटल सरसों खरीदी केंद्र के बाहर रखा मिला खाद्य अधिकारी पंकज कुमार के द्वारा दस्तावेज न मिलने पर जप्ति की कार्रवाई करते हुए सरसों को वेयरहाउस में रखवाया गया है समिति प्रबंधक से दस्तावेज मांगे जा रहे हैं कि यह किसान का माल था या किसी व्यापारी का माल है खाद्य अधिकारी पूरे मामले की जांच करने में जुटे हुए हैं कुड़याला आलमपुरा खरीदी केंद्र का किया गया निरीक्षण किसानों का आरोप था कि व्यापारियों का माल खरीदी केंद्र पर बड़े पैमाने पर खरीदा जा रहा है बाबू राजपूत एवं अरविंद सिंह समिति प्रबंधक के खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया छुट्टी के दिन खरीदी केंद्र पर खरीदी की जा रही थी जिस संबंध में हमारे संवाददाता ने खाद्य अधिकारी पंकज कुमार से संपर्क करना चाहा तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा। इस संबंध में शैलेंद्र सिंह एसडीएम जतारा का कहना है कि खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया खरीदी केंद्र पर संदिग्ध एक ट्रैक्टर पाया गया बाहर माल रखा हुआ था खाद्य इंस्पेक्टर को छोड़ दिया गया है कागज पत्रक देखे जाएंगे फिर उस पर विचार किया जाएगा अभी फिलहाल माल को वेयरहाउस में रखवा दिया गया है सरसों माल पहले का खरीदा है कि अभी खरीदा है इसके दस्तावेज अभी मुझे प्राप्त नहीं हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है संदिग्ध है।

Related Articles

Back to top button