क्राइम
ओवरब्रिज से कूदी युवती की मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी

रिपोर्टर : रघुराम मंडलेकर
मंडीदीप । बुधवार की रात्रि में रायसेन जिले के मंडीदीप में 24 वर्षीय युवती ओवरब्रिज से नीचे कूद गई। सिर और पैर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंडीदीप थाने के पास मंगल बाजार ओवरब्रिज पर बुधवार रात 8:10 बजे की है।
सूचना मिलते ही मंडीदीप और सतलापुर थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस से युवती को मंडीदीप सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी डॉ. देवेंद्र सोलंकी ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है युवती को ओवरब्रिज से कूदने के बाद ट्रक ने उसके सिर को कुचल दिया।
मंडीदीप थाना प्रभारी मोहन कुमारे ने कहा- युवती की पहचान जया पिता गोविंद सिंह उम्र 24 साल निवासी शांति नगर के रूप में हुई है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



