धार्मिक
श्रीराम बाबा जी के सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक

रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा। स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सोमवार को तिथि आषाढ़ कृष्ण पक्ष दशमी को पंचमुखी हनुमान मंदिर आश्रम उदयपुरा मे श्रीश्री 1008 श्री वीरेंद्रपुरी जी महाराज (श्रीराम दादाजी ) महाराज जी के सानिध्य मे भगवान जब्रेश्वर महादेव का 11 ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान पूर्वक 11 लीटर दूध से अभिषेक कराया गया और ब्राह्मणों को 1100, 1100 रुपए तथा टाबिल देकर उनकी विदाई की गई।


