क्राइम

बिजली की रीडिंग लेने कर्मचारी से गाली गलौज, मारपीट, प्रकरण दर्ज

सिलवानी । इन बिजली विभाग की कथित मनमानी पूर्ण रवैए से उपभोक्ता काफी परेशान है। एक ओर जहां अघोषित कटौती की जा रही है वही मनमाने तरीके से बिजली बिल आने से उपभोक्ता परेशान है। एक उपभोक्ता ने अपनी गुस्सा विभाग के प्रायवेट कर्मचारी पर उतार दी ।
जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के प्रायवेट कर्मचारी गोविन्द जाटव, मीटर रीडर शिवम धाकड व अजय यादव तीनो मीटर रीडिंग लेने गये थे। नगर के वार्ड 5 में भूरा खां पिता नवाब खा ने अधिक बिल आने से परेशान होकर गोविन्द जाटव को जाति सूचक गंदी गंदी गालिया, थप्पडो से व ईट उठाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
फरियादी गोविन्द जाटव ने घटना की रिपोर्ट थाना सिलवानी में जाकर की जिस पर पुलिस ने भादवि एवं एससी एसटी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button