मध्य प्रदेश

दो मजदूरों की करंट लगने से मौत, धान लगाने गए थे इसी दौरान हुआ हादसा

रायसेन । रायसेन में दो मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई, खेत में धान लगाने के दौरान एक महिला डीपी के पास से निकलते समय करंट की चपेट में आ गई, जबकि युवक के हाथ में बिजली का तार फंस गया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई
जानकारी के अनुसार ग्राम रमसिया निवासी तोरणसिंह बैरागी पिता मानसिंह बैरागी खेत में धान लगाने गया था इसी दौरान बुधवार दोपहर को खेत में नीचे से गुजरे बिजली के तार से तोरण को करंट लग गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीपी के पास से गुजरी महिला आई करंट की चपेट
ग्राम बावरिया इमलिया निवासी रामश्री 55 साल भी बुधवार को खेत पर धान लगाने गई थी इसी दौरान खेत के पास में ही रखी डीपी के पास से निकलते समय महिला करंट की चपेट में आ गई जिसकी भी मौके पर ही मौत हो गई, महिला के परिजनों का कहना है कि खाना खाने की छुट्टी हुई थी इसी दौरान खेत और रोड के पास रखी डीपी के पास से निकलते समय तार फेंसिंग में अचानक रामश्री करंट लग गया हम तत्काल उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मृतिका रामश्री के आगे और पीछे भी महिलाएं तार फेंसिंग के नीचे से निकल रही थी यह तो गनीमत रही की अन्य महिलाएं करंट की चपेट में नहीं आई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों ही मामलों में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया।

Related Articles

Back to top button