मध्य प्रदेश

गौरझामर के हाट बाजार चबूतरो पर अतिक्रमण से नागरिको मे रोष

सरपंच व सचिव की मिलीभगत से मुख्यमंत्री हाट बाजार के चबूतरो पर से नहीं हटाया गया अतिक्रमण
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हाट बाजार के चबूतरो को अवैध तरीके से बेचने के सरपंच सचिव पर लगाये आरोप

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत गौरझामर में इस समय अतिक्रमण करने की होड़ सी लगी हुई है। आलम यह है कि मुख्यमंत्री हाट बाजार के चबूतरों पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण किया जा चुका है। इसके चलते ग्रामीणों सहित हाट बाजार में आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसमें दिलचस्प बात यह है कि शिकायत के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास बुधवारा बाजार फूलबाग में मुख्यमंत्री हाट बाजार का निर्माण एक दशक पहले किया गया था इसमे हाट बाजार के दुकानदारों को बैठने के लिए चबूतरा का भी निर्माण किया गया था। बता दे की बरसात के समय बुधवारा बाजार मे दुकानदार अपनी अपनी दूकाने खुले मेदान मे लगाते थे जिससे उन्हे सब्जी आदि की दुकान लेकर कीचड़ में बैठते धे चबूतरो का निर्माण होने के बाद सभी दुकानदार बरसात के समय में अपनी अपनी दुकानें इन चबूतरा पर बैठकर सब्जी बेचने थे। मगर सरपंच व सचिव की मिलीभगत से एक-एक कर इन पक्के बने हुए चबूतरों को चोरी छिपे अवैध तरीके से बेच दिया गया और दबंगों द्वारा चबूतरों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है और अब इन चबूतरो पर स्थाई दुकान बनाई जा रही है।
मुख्यमंत्री हाट बाजार में आसपास के गांवों से बडी सख्या मे दूकानदार अपनी अपनी दूकाने लेकर आते है उन्हे अपनी दुकाने चबूतरो के स्थान पर फिर नीचे जमीन पर दूकाने लगाने मे भारी असुविधा व परेशानी हो रही है। लोगो का कहना है कि जब यहां के बुधवारा हाट बाजार में बाहर से आने वाले दुकानदारों के लिए दुकान लगाने के लिए जगह नहीं मिलेगी तब वह दुकाने कहां लगायेगे इससे तो धीरे धीरे बाजार ही बंद हो जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि जब शासन ने दुकानदारों के लिए ही मुख्यमंत्री हाट बाजार बनाया है और उसमें बैठने के लिए पक्के चबूतरे भी बनाए गए हैं जिससे सभी दुकानदार अपनी सुविधानुसार साप्ताहिक बाजार में अपनी अपनी दुकानें लगा सके मगर ग्राम पंचायत के ही सरपंच सचिव द्वारा शासन की योजनाओ व मुख्यमंत्री हाट बाजार की खुले आम धज्जियां उडाई जा रही है उनके द्वारा चबूतरो को अवैध रुप से दबंगो को बेच दिया गया है।
ग्राम वासियो का कहना है कि कलेक्टर सागर, जिला सीईओ, जनपद सीईओ देवरी, एसडीएम से लेकर सभी सम्बन्धित अधिकारियो को इसकी शिकायत कि गई है अभी तक कार्यवाही नही होने पर अतिक्रमणकारी दबंग लोगों के होसले बुलन्द है।

Related Articles

Back to top button