मूंग खरीदी का भुगतान न होने पर नाराज किसानों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । भारतीय किसान संघ तहसील साईखेडा के बैनर तले किसानों ने मूंग खरीदी का भुगतान न होने पर तहसीलदार साईंखेड़ा को तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मूंग खरीदी समर्थन मूल्य पर हुई थी जिसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है जबकि सात दिवस में भुगतान होना चाहिए था परंतु 40 दिन से ऊपर हो गये है अभी तक भुगतान नहीं हुआ है जिसका शीघ्र भुगतान कराया जाए साथ ही अघोषित बिजली कटौती बंद हो आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के पश्चात तहसील कार्यकारिणी की बैठक संपन्न की अनुराग चौकसे के मैरिज गार्डन में ज्ञापन एवं बैठक में संभागीय सदस्य विजय मालपानी, तेजसिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपूत, मंत्री विश्वनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष ललित अवस्थी, तहसील मीडिया प्रभारी कुंअरलाल पटेल, तहसील प्रभारी अनुराग चौकसे, नगर अध्यक्ष चिंटू बोहरे, माखनलाल अग्रवाल, महेंद्र सिंह पटेल, हेमराज लोधी, सुप्यारसिंह राजपूत, छोटू प्रजापति आदि किसान बंधु उपस्थित रहे।



