क्राइम
जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने पकड़ी 22 लीटर कच्ची अवैध शराब

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले के पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा और सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में देहात थाना प्रभारी रवींद्र सिंह बागरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बीएस हजारी, प्रधान आरक्षक दीपक, प्रधान आरक्षक सचिन नामदेव सहित पुलिस लाइन दमोह के महिला पुलिस बल ने शहर के जबलपुर नाका स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे छापा मार कार्रवाई करते हुए देशी महुआ लहान अवैध शराब करीब 22 लीटर चार जगह से पड़कर कार्रवाई को अंजाम दिया है, साथ ही यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



