धार्मिक

मां शेरावाली प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, देखने को जुट रहे लोग

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । हर कोई शारदीय नवरात्रि के रंग में रंगा हुआ है। शाम होते ही लोग बड़ी संख्या में माता का आशीर्वाद लेने निकल पड़ते हैं। ऐसे ही बटियागढ़ में मां दुर्गा की विशेष रूप से तैयार की गई प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नगर के अस्पताल प्रांगण में विशालकाय शेर में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा सुर्खियां बटोर रही है, जिसे निहारने के लिए नगर सहित ग्रामीण अंचल के लोग बड़ी संख्या में बटियागढ़ अस्पताल प्रांगण का रुख कर रहे हैं। मां दुर्गा की मूर्ति जिला मुख्यालय दमोह में कलाकारों ने विशेष रूप से तैयार कर बटियागढ़ आई है, इसमें माता रानी का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया है। खास बात यह है कि माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया है। साथ ही मां दुर्गा विशालकाय शेर पर विराजित स्वरूप भक्तों को बेहद आनंदित कर रहा है। वहीं मां हरसिद्धि नव दुर्गा उत्सव समिति अस्पताल प्रांगण बटियागढ़ के सभी सदस्यों द्वारा इस साल शारदीय नवरात्र के अवसर पर बहुत मेहनत और उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी ने नवरात्र के दो दिन पहले अपने अपने विचार व्यक्त कर पंडाल की सजावट में योगदान दिया है। इन्हीं सब कारणों के चलते आज माता रानी का सजा हुआ पंडाल भी तारीफ बटोर रहा है। सभी समिति के सदस्य और सम्माननीय ग्रामीण जन तन मन धन से अपना योगदान दे रहे हैं। मां की सुबह शाम की आरती में श्रद्धालु सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहते हैं।

Related Articles

Back to top button