चलती बाइक पेड़ से टकराई, एक मासूम की मौत, तीन बच्चे सहित पिता को घायल

पुलिस ने कराया तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती
एक 8 वर्षीय मासूम की मौत की खबर, शांति जबलपुर रेफर और पिता- पुत्र का इलाज दमोह जिला अस्पताल में जारी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के हिंडोरिया- कुंडलपुर मार्ग करैया फाटक के पहले और पेट्रोल पंप के आगे एक चलती हुई बाइक पेड़ से टकरा जाने पर बाइक में सवार तीन बच्चे और पिता को तत्काल ही मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया, जहां मौके पर यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, सब इंस्पेक्टर भवानी सिंह, आरक्षक हरगोविंद, आरक्षक राजकिशोर ने पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया है. चारों में एक भाई आनंद उम्र करीब 7-8 वर्ष की मौत की खबर आ रही है, जिसके शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। तो वहीं शांति अठया उम्र करीब 5 वर्ष की हालत गंभीर है, जिनका उपचार मौजूद डॉक्टर विशाल शुक्ला, डॉक्टर मनीष संगतानी, डॉक्टर चक्रेश चौधरी, डॉक्टर वीरेंद्र, डॉ सुनील कुमार जैन के अलावा और भी डॉक्टर व टीम इलाज कर रही हैं. बताया जा रहा है की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया जा रहा है। इसके अलावा एक और भाई महेंद्र अठया को मुंह में चोटे आई हैं तो वहीं बाइक चला रहे पिता कोमल पिता मोहन अठया निवासी छापरी करंजू थाना हिंडोरिया घायल है. जिनका उपचार किया जा रहा है, बताया जा रहा है कि केरबना से हिंडोरिया छापरी करंजू गांव पूजा के लिए जा रहे थे, तभी बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे यह घटना घटित हो गई।



