मध्य प्रदेश

राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल अचानक NH 45 रोड की हालत देखते हुए नगर देवरी पहुंचे

नगर के दोनों एप्रोच मार्ग का जायजा लिया
नगर परिषद पहुंच कर जनसुनवाई की

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एनएच 45 फोर लाइन सड़क का निरीक्षण करते हुए नगर देवरी के बाईपास दोनों रोड़ों की हालत का जायजा लिया यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं इसलिए इन दोनों अप्रोच मार्गो पर ओवर ब्रिज बनाना है लोगों ने इन दोनों अप्रोच मार्गो पर लाइट खंबे ना होने के कारण मंत्री जी से शिकायत की लोगों ने बताया कि रात्रि के समय इन दोनों अप्रोच मार्गो से अंधेरे के कारण नहीं निकाला जाता यहां पर बड़े-बड़े सांप मिलते हैं लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के इंजीनियर एवं नगर परिषद से कई बार लाइट व्यवस्था के लिए शिकायत कर चुके हैं पर अभी तक उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। वहां से उनका काफिला नगर परिषद देवरी पहुंच वहां सभागृह में उनका भव्य स्वागत किया गया साथ में ही आम जनों की समस्याओं का भी समाधान किया गया उसके बाद मंत्री जी का काफिला नगर परिषद के उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया के निवास पर पहुंचा और जलपान किया, श्री दिगंबर तारण तरण जैन समाज के बंधुओ ने मंदिर आधार शिला के पुनीत पवित्र कार्यक्रम में मंत्री जी की गरिमामय उपस्थिति के लिए निवेदन किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया इसी संदर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता पुरुषोत्तम परोपकारी में मुक्तिधाम में जो 2100 पेड़ लगाए हैं जिन्हें इतनी वृद्ध अवस्था में भी अभी वह संरक्षित संधारित कर रहे हैं उन्हें और अधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए मंत्री जी के सामने बाउंड्री वॉल करने की मांग रखी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया लोकप्रिय व्यक्तित्व के कारण जहां भी मंत्री जी पहुंच जाते हैं वहां एक बड़े समूह का इकट्ठा होना निश्चित हो जाता है। नगर परिषद उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया के यहां उनके परिवार जनों ने मंत्री जी से भेंट की उसके बाद मंत्री जी का काफिला बरेली की ओर रवाना हो गया।

Related Articles

Back to top button