कुशवाहा समाज ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कुशवाहा विकास मंच तहसील बेगमगंज के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने की जिसमें सर्वप्रथम श्री लव कुश एवं सावित्रीबाई फुले की पूजन अर्चन की गई तत्पश्चात बैठक प्रारंभ हुई बैठक में महिला संगठन भी उपस्थित रहा । सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनके चित्र पर माल्या अर्पण किया गया सभी समाज बंधुओ ने सावित्रीबाई फुले के जीवन में जो उन्होंने समाज के लिए कार्य किया उस पर सभी ने अपने अपने स्तर पर विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला । बैठक में सभी समाज बंधु उपस्थित थे।
विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलादसिंह, जिला अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह, तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार, हरिनारायण, खिलानसिंह, सोमत सिंह, वीरेंद्रसिंह, मुकेशकुमार, दिलीप सिंह, साहबसिंह, सीताराम, फूलसिंह, दुलीचंद, छोटू भैया, पुष्पेंद्र सिंह, अभय भैया, महिला संघ अध्यक्ष अंगूरी कुशवाहा, कृष्णा बाई मीना बाई, भगवती बाई, नविता, विनीता बाई, जानकी बाई, कुसुम, रागिनी, सविता बाई, कमलाबाई, हीराबाई, कोमल बाई, संगीता बाई, रानी, बबीता बाई, शांति बाई, सुमंत्रा बाई, सोनम , कुमारी रिया आदि।



