मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत वार्ड 14 में किया शिविर का आयोजन

मौके पर ही किया आवेदनों का निराकरण
सिलवानी। मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत नगर परिषद द्वारा नगर के अलग-अलग वार्डों में शिविर आयोजित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के आवेदन लेकर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सोमवार को नगर परिषद द्वारा वार्ड 14 में शिविर आयोजित किया गया। आयोजित किए गए शिविर में नागरिकों द्वारा आवेदन दिए गए। प्राप्त आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया जा रहा है। सीएमओ ऋषिकांत यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत 11 दिसंबर से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 26 जनवरी तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद द्वारा अब तक 12 वार्डों में शिविर का आयोजन किया है। आने वाले दिनों में शेष वार्डों में भी शिविर का आयोजित किए जाएंगे। शिविर में शामिल होकर पात्र
हितग्राही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं लाभ लेने के लिए आवेदन जमा कर सकते है। नगर परिषद द्वारा योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू सहित नगर परिषद कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।



