ग्राम सभा की बैठक संपन्न, युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । 26 जनवरी के शुभ अवसर पर जनपद पंचायत उदयपुरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत केकड़ा में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा सफलतापूर्वक बैठक संपन्न कराई गई। बैठक में खासकर नए युवाओं को आगे आना पड़ा क्योंकि अभी तक युवाओं का कहना है कि गांव का विकास बहुत धीमी गति से चल रहा है उनका कहना है कि तालापुरा जाने के लिए रास्ता सही नहीं है इसकी जानकारी सरपंच को कई बार दी गई लेकिन उसे पर कोई प्रतिक्रिया युवाओं को नहीं दिख रही थी जिसको लेकर आज ग्राम सभा की बैठक में गांव के युवा जन आक्रोश के साथ ग्राम सभा की बैठक में हिस्सा लिया था। और कई समस्याओं को लेकर भी उनका आना हुआ था । सरपंच और सचिव के द्वारा युवाओं की समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द उन्हें पूर्ण करने की सहमति दी। कई रोड को जल्दी से जल्दी बनाने की कोशिश करेंगे। सचिव सरपंच और सचिव भोपालसिंह लोधी द्वारा एक महत्वपूर्ण बात ग्रामीणों को बताई गई उनका कहना है कि आवास के ऑनलाइन फॉर्म जमा किए जा रहे हैं जिसमें आप स्वयं आवास के फॉर्म अपने मोबाइल से भर सकते हैं जो वंचित रह गया है आवास से ,वह अपने ऑनलाइन फॉर्म भर ले सरपंच सचिव ने सभी ग्राम वासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। बैठक में सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल रजक सचिव भोपाल सिंह लोधी एवं पंच ग्रामवासी उपस्थित रहे।



