धार्मिक

धूमधाम से निकली प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शिव शोभायात्रा

बुढ़ागर सहित मोहनिया तक भव्य रूप में निकली शिव शोभा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले की ग्रामीण क्षेत्र बुढ़ागर में परम पिता ईश्वरीय विश्व विद्यालय आबू पर्वत के तत्वाधान में ब्रह्मा बाबा शिव शोभायात्रा का आयोजन प्रजापिता ईश्वरी विद्यालय बुढ़ागर सेंटर की संचालिका बीके बबीता बहन ने जानकारी में बताया कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा रविवार की दोपहर शिव शोभायात्रा का आयोजन बुढ़ागर सहित मोहनिया गांव तक कलश शोभायात्रा के साथ निकाली गई। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शोभा यात्रा का शुभारंभ प्रजापिता शिव बाबा के झंडा वंदन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। आगे आगे झंडा एवं कलशो के साथ शिव शोभायात्रा में उपस्थित प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी सहित स्थानीय लोगों ने शिव शोभायात्रा में शामिल होकर बुढ़ागर नगर में घूमते हुए निकाली। ऑटो में सवार शिव पार्वती की झलकियां सहित परमपिता शिवलिंग के दर्शन नगर में लोगों ने धन-धन मन से किया। शिव शोभा यात्रा के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के द्वारा नगर में चारों ओर शिव संदेश सभी को दिया गया। शोभायात्रा में शिव सन्देश – पांच विचार नरक के द्वारा, हम बदलेंगे जग बदलेगा।
हमारा नारा – ओम शांति ओम शांति के साथ गूंज रहा था। शिव शोभा यात्रा के दौरान बुढ़ागर सरपंच पति जनप्रतिनिधि के द्वारा बी के बबीता बहन को शाल श्रीफल के साथ सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम मोहनिया में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय आबू पर्वत के इस महा शोभायात्रा के दौरान झंडा वंदन एवं बाबा गीत का आयोजन किया गया ।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिक समाजसेवी विनोद श्रीवास्तव ग्राम सरपंच स्थानीय गण के साथ साथ अन्य माताएं बहने उपस्थिति रही।
शिव बाबा शोभायात्रा के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विद्यालय बुढ़ागर की संचालिका बी के बबीता बहन ,सिहोरा ज्वालामुखी सेंटर संचालिका बी के कृष्णा बहन, जबलपुर से आई हुई बी के रितु दीदी, बी के अंजलि बहन, दुर्गा माता, मीना बहन, मिथलेश भाई, रमेश भाई, पत्रकार मनीष भाई के साथ ही ब्रह्माकुमारी केंद्र से जुड़े हुए सभी माताए इस दौरान उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button