खेल
12 वर्ष के बाद चैंपियंस ट्रॉफी फिर से भारत के हाथ, जगह जगह युवाओं में रहा उत्साह

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले से लेकर ग्रामीण अंचलों में टीम इंडिया एवं न्यूजीलैंड के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली है। इस फाइनल में भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। भारत की ऐतिहासिक जीत को लेकर पनागर, सिहोरा नगर में बडा उत्साह देखने को मिला। जैस ही टीम इंडिया जीती वैसे ही बैंड बाजे के साथ आतिश बाजी करते हुए युवाओं ने जय श्री राम, जय भारत के नारे लगाते हुए झूम उठे। गली गली देखने मिला भारत एवं न्यूजीलैंड के क्रिकेट का दिन। पूरे दिन टीवी सहित मोबाइल फोन में रहा क्रिकेट का देखने वाला जुनून।



