मध्य प्रदेश

नौनिहाल बच्चों के भविष्य से शिक्षक कर रहे खिलवाड़, परीक्षा नजदीक

मामला जनपद शिक्षा केंद्र मझौली के अंतर्गत आने वाले कुम्हरवारे स्कूल का है
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । ऐसा ही मामला देखने को मिला जनपद शिक्षा केंद्र मझौली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नंदग्राम में एक छोटा आदिवासी गांव है कुम्हरवारा जो की पहली से लेकर पांचवी तक है और वहां पर दो शिक्षक पदस्थ हैं उस गांव के स्कूल में अधिकतर आदिवासी बच्चे पढ़ने जाते हैं फिर भी शिक्षक समय से नहीं पहुंचते और आए दिन स्कूलों से गोल रहते हैं केवल नन्हे मुन्ने बच्चे ही स्कूल पहुंच जाते हैं और शिक्षक बच्चों को स्कूल की चाबी दे जाते हैं तो बच्चे ही स्कूल खोलते हैं। जहां एक तरफ शासन प्रशासन आदिवासी लोगों को जागरूक करने के लिए नई-नई योजना ला रही है और बच्चों को पढ़ाई के लिए सभी प्रकार की सुविधा दी जा रही है लेकिन एक छोटे से गांव में शिक्षक की लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में जाने की ओर है परीक्षा नजदीक है जब बच्चों के पलकों से बात की गई तो पालकों द्वारा बताया कि टीचर्स तो कभी-कभी आते हैं कभी नहीं आते और जब आते हैं तो एक-दो घंटे बैठते हैं और चले जाते हैं ऐसे में कैसे बच्चों का भविष्य बचा पाएगी सरकार और
शिक्षकों की लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा हैं ।
इस संबंध में अतुल चौधरी
शिक्षा अधिकारी जनपद शिक्षा केंद्र मझौली का कहना है कि आपके द्वारा कुम्हरवारे स्कूल का मामला मेरी जानकारी में आया मैं जानकारी लेता हूँ ।

Related Articles

Back to top button