मध्य प्रदेश
नहीं रहे पुलिस कंट्रोल रूम के प्रभारी रविंद्र सिंह, 59 वर्ष की उम्र में ली अन्तिम सांस

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में पदस्थ एवं पुलिस कंट्रोल रूम के प्रभारी रविंद्र सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका शनिवार को 59 वर्षीय की आयु में रविन्द्र सिंह का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिन्हें इलाज हेतु नागपुर रेफर किया गया था । जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह 6 बजे के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। जिनकी अंतिम संस्कार यात्रा दोपहर 3 बजे पुलिस परेड ग्राउंड स्थित पुलिस निवास से ग्वारीघाट मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेंगी। आपके अचानक इस तरह से चले जाना जिले के लिए दुखद है। इस घटना से पुलिस विभाग में दुख व्यक्त किया है।



