मध्य प्रदेश

भारतीय सेना के जवान रामपाल बारिबा का सत्यार्थ फाउंडेशन ने किया स्वागत

सिलवानी । ज्ञान सागर मिडिल स्कूल सिलवानी में सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन सिलवानी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय पूर्वी सीमा अरुणाचल प्रदेश पर तैनात सैनिक रामपाल बारिबा जी का पुष्पमाला एवं श्रीफल से स्वागत किया गया।
सिलवानी तहसील के ग्राम ककरुआ के निवासी रामपाल बारिबा जी भारतीय सेना में अरुणाचल प्रदेश में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। सत्यार्थ फाउंडेशन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्वागत करने वालों में पार्षद प्रदीप कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, विजय सोनी शिक्षक, राघवेंद्र कुशवाहा, राजकुमार ठाकुर, टीकाराम कुशवाहा, मिथलेश कुशवाहा, मयंक कुशवाहा, रोहित कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button