मध्य प्रदेश

टोला में गहराया भीषण जल संकट, नलकूपों में नहीं निकल रहा पानी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत टोला में इन दिनों पीने के पानी के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में जब पानी की जरूरत रहतीं है तब लोगों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। गांव गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है पर संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी रोष व्याप्त है। ग्राम में पीने के पानी के लिए मारामारी मची पडीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समय किसान मूंग, उड़द में दिन रात पानी लगा रहे हैं और लोगों पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा। खेतों में दिन रात पानी चल रहा है और पानी का वाटर लेवल नीचे जा रहा है। ग्रामवासियों ने बताया कि घर के नलकूपों से पानी नहीं निकल रहा है। इस कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या विकराल हो गई।
रहवासियों ने बताया कि कई बार विधुत मंडल कार्यालय व लाइन मैनों से शिकायत की लेकिन लाइनमैनों की मिलीभगत से खंबों में अंटी रखकर बेधड़क मशीन चल रही है। जिसके कारण पानी के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। सरकार कई योजनाएं बनाती है कि गर्मी में लोगों को पीने का पानी के लिए मशक्कत ना करनी पड़े लेकिन पीएचई विभाग ध्यान नही दे रहा। रहवासियों ने बताया कि भीषण गर्मी में वाटर लेवल भी घट रहा है जिस कारण से वाटर सप्लाई भी नहीं हो पाती। ग्रामीणजनों ने विधुत विभाग के अधिकारियों से मांग की है खेतों में चल रही मशीन जांच की जाए और जो मशीन अवैध कनैक्शन से चल रही उन पर कार्यवाही की जाए ताकि ग्रामवासियों को पानी के लिए यहां वहां भटकना ना पड़े।

Related Articles

Back to top button