मध्य प्रदेश

21 वीं सदी के भारत के निर्माण में राजीव जी की अहम भूमिका

दूरसंचार IT क्रांति के जनक राजीव जी ने 18 वर्ष का मतदाता बनाया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारत माता की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर कटनी में कांग्रेस जनों ने “पूर्व विधायक सीपपू भाई सदन” मिशिन चौक में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने राजीव गाँधी को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा उनका बलिदान हमें सदैव देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने कहा राजीव गांधी जी का राष्ट्रनिर्माण में दिया गया योगदान और उनकी दूरदृष्टि सदैव स्मरणीय रहेंगी। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा की राजीव जी ने कहा था “भारत एक प्राचीन देश, लेकिन एक युवा राष्ट्र है । में जवान हूं और मेरा भी एक सपना है। मेरा सपना है भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर बनें।
जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम ने कहा 21वीं सदी के भारत के निर्माण में राजीव जी ने अद्वितीय भूमिका का निर्वाह किया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा ने कहा मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष किया महिला सशक्तिकरण व भागीदारी के लिए उन्होंने कई सुखद क़दम परिवर्तनकारी उठाएँ। वरिष्ठ पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू ने कहा राजीव गांधी जी एक सच्चे देशभक्त को हम नमन करते हैं ।
जिला कांग्रेस सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जार्ज डेविट ने कहा राजीव जी ने पंचायती राज को मजबूत बनाया, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण के जनक थे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जाफर पर ने कहा राजीव जी ने समाज के सभी तबकों के कल्याण को ध्यान में रख कर अपने शासनकाल में 11 नीतियां बनायी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष अदिता वर्मा, उपभोक्ता प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष कालू दास बैरागी, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, सोशल मीडिया के विकल्प पुरुषवानी, अभय खरे आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button