कृषिमध्य प्रदेश

कम लागत में धान की फसल व खरीफ फसल लेने किसानों को किया प्रशिक्षित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कृषि विभाग के द्वारा विकसित कृषि संकल्प यात्रा का शुभारंभ कृषि विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की विशेष मौजूदगी रही। जनपद प्रांगण स्थित कृषि विभाग कार्यालय से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल 2025 की फसलों को मौसम से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार रथ रवाना किया गया।
जिसके माध्यम से किसानों को ऋणी और गैर ऋणी दोनों प्रकार के किसान अधिसूचित क्षेत्र में फसलों का बीमा करवा सकते हैं। गैर ऋणी किसानों को बीमा के लिए भूमि स्वामित्व दस्तावेज, आधार कार्ड. बैंक की पासबुक एवं फसल बुआई का प्रमाण पत्र संबंधित सक्षम अधिकारी से लेकर देना होगा।
कृषि विभाग के उप संचालक अभियंत्रिकी दुष्यंत सिंह, कृषि वैज्ञानिकों में डॉ. आलोक सूर्यवंशी, डॉ. अंशुमन गुप्ता, एसएडीओ डीके नायक, उधान अधिकारी देवरी मरकाम, पशुपालन विभाग से उमाशंकर कुशवाहा, बीटीएम एमआर इनवाती, अरुणकुमार, रमाकांत दुबे, विनयकुमार, केएल साहू एवं फसल बीमा प्रतिनिधि जितेंद साहू की संयुक्त टीम ने आज ग्राम विनायकपुर, चंदोरिया, बेरखडी बरामद गढ़ी सुमेर, सुनेहरा, पांडाझिर में किसानों को चौपाल लगाकर धान की उन्नत किस्म पूसा 17 28, पूसा 1637, पूसा 1892, पूसा 17 18 के संबंध में समझाइश देते हुए धान की फसल लेने के लिए प्रशिक्षित किया।
डॉ. अंशुमन गुप्ता ने मिट्टी के नमुना लेने का तरीका मृदा स्वास्थ कॉर्ड एवं रासायनिक उर्वरकों के संतुलित मात्रा में उपयोग करने की जानकारी दी।
एसडीएओ जीएस रैकवार ने प्राकृतिक खेती के तरीके विस्तार से समझाए, वहीं एसएडीओ डीके नायक ने खरीफ फसल की तैयारी ओर अच्छी पैदावार लेने के संबंध में बताया। उधान अधिकारी देवरी मरकाम ने फलदार पेड़ो नीबू, जामुन, आम, अमरूद एवं सीताफलों की फसल से अच्छा लाभ लेने के संबंध में बताते हुए किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ।

Related Articles

Back to top button