मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस का 11 एवं 12 जून को “संगठन सृजन अभियान”

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विधायक राघवेंद्र सिंह, एनपी प्रजापति, रीवा महापौर व प्रभारी रहेंगे उपस्थित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कटनी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने जारी है बयान में बताया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा “संगठन सृजन अभियान” के तहत मप्र में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह विधायक छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एन पी प्रजापति पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं पर्यवेक्षक अजय मिश्रा महापौर रीवा एवं कटनी जिले के प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस की उपस्थिति में वरुण भवन धर्मलोक अस्पताल के सामने नई बस्ती कटनी में संघात्मक कार्यक्रम आयोजित है ।
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत 11 जून बुधवार को 12 बजे पत्रकार वार्ता 1 बजे जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक एवं चर्चा व 3.30 बजे निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशीगण, वरिष्ठजन, एवं विस्तारित शहर काँगेस कमेटी कटनी के साथ बैठक एवं चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है।
इसी प्रकार 12 जून दिन गुरुवार 2025 को दोपहर 12 बजे समस्त ब्लॉक काग्रेस अध्यक्षगणों के साथ बैठक एवं चर्चा, 1 बजे फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक एवं चर्चा दोपहर 3 बजे से निर्वाचित जन प्रतिनिधि गण, वरिष्ठजन, एवं विस्तारित जिला कॉग्रेस कमेटी ग्रामीण कटनी के साथ बैठक एवं चर्चा का आयोजन किया गया है जिसमें सम सेंट कांग्रेस जन ऑन को आमंत्रित किया गया।

Related Articles

Back to top button