36 लाख रुपये की लागत से होंगें विकास कार्य

संत बनवारीदास महाराज और विधायक ने किया भूमिपूजन, महाविद्यालय का होगा सौंदर्यीकरण और बिछिया में बनेगा सामुदायिक भवन,छात्रों और ग्रामीणों को मिलेंगी सुविधाएं
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में सौंदर्यीकरण एवं पार्क निर्माण कार्य और ग्राम पंचायत मंगेली के बिछिया गांव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भरभरा आश्रम के संत श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सरपंच शिवचरण पटेल ने निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष दुबे ने मृगांचल एक्स्प्रेस को बताया कि शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में 11 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कार्य और बिछिया ग्राम में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। संतोष दुबे ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं और बिछिया ग्राम के ग्रामीणों को सुविधाएं मुहैया होंगी। इस दौरान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, जनभागीदारी अध्यक्ष राजेश ब्यौहार, राजेश चौरसिया, समाजसेवी संतोष दुबे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, सत्यनारायण पांडेय, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, अखिलेश नामदेव, दिनेश असाटी, प्रमोद असाटी, सरपंच संजय दाहिया, सरपंच शिवचरण पटेल, सरपंच राकेश दाहिया, धर्मेन्द्र गौतम, उपसरपंच विवेक (रिंकू) मिश्रा, शैलेन्द्र झारिया, डॉ.आशीष शुक्ला, विनोद साहू, कोमल गोस्वामी, सुरेंद्र साहू, पारस पटेल, वीरू तिवारी, सचिव धनजंय मिश्रा, रोजगार सहायक सचिव अंकित पांडेय सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



