कृषिमध्य प्रदेश
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषकों को दी जा रही जानकारी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासन के निर्देश पर विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषि की उन्नत तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी सिलौंडी पंचायत में गुरुवार को ग्राम पँचायत सिलौंडी, कछार गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कृषि की उन्नत तकनीको एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गई।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, प्रशांत राय, रवि अवस्थी, नीरज राय, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ अजय तोमर
कृषि वैज्ञानिक डॉ आर के मिश्रा,
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरएस श्याम, वरिष्ठ उद्यानिकी विकास अधिकारी आरएम प्रजापति, कृषि विस्तार अधिकारी रामेश्वर पंथी, सचिव शालिग्राम तिवारी, रोजगार सहायक अमरीश राय, अरुण राय, रामफल काछी, पंच पुनीत सेन, विकास हल्दकार, रक्षा चक्रवर्ती, साक्षी काछी आदि मौजूद रहे ।



