नाबालिक किशोरी के साथ अपहरण कर बलात्कार का आरोप

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई
पुलिस ने नहीं लिखी नाम दर्ज रिपोर्ट
स्कूल में पढ़ने वाली मामा की भांजियों के साथ कब तक ऐसे जुल्म
पुलिस ने नहीं की कारगर कार्यवाही – आरोप
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़, पलेरा । टीकमगढ़ जिले के आलमपुरा गांव में गत 28 अप्रैल को कुशवाहा परिवार की एक नाबालिक लड़की जो नौगांव में अपने भाई के साथ पढ़ती थी 28 अप्रैल को गांव का ही एक युवक यह कहते हुए लड़की को ले गया कि तुम्हारे भैया ने जरूरी नौगांव बुलाया है उसकी बातों में नाबालिक लड़की आ जाती है और मंदिर के पास से उसे लड़की को मोटरसाइकिल से स्टैंड तक ले जाता है और बस में बैठा देता है और स्वयं मोटरसाइकिल से नौगांव पहले पहुंचकर लड़की को बस से उतरते हुए धमकाते हुए कहता है तुम्हें हमारे साथ चलना है यदि तुमने आना-कानी की तो तुम्हें और तुम्हारे भाई को मार दूंगा बेवस लड़की उसके साथ चली गई और बांदा उत्तर प्रदेश पहुंचकर उसके साथ बलात्कार करते हुए कानपुर ले जाता है जहां उसे गांव के ही एक लड़के के पास छोड़ देता है जहां उसके साथ रात में बलात्कार किया जाता है उसके बाद अन्य जगह ले जाता है जब परिवार वालों को शाम को पता लगता है तो पलेरा पुलिस थाना आकर लिखित में रिपोर्ट करते हैं जिस पर पुलिस में उक्त लड़कों के पिता को उठाकर पुलिस थाना ले आती है बस फिर क्या था परिवार जनों के पास फोन आता है की लड़की हमारे पास है हमारे पास पैसे नहीं है पैसे डाल दो तो हम लिवा कर आ जाएंगे पीड़ित परिवार तीन हजार रुपए की व्यवस्था करके बताए गए फोन पे नंबर पर पैसे डाल देते हैं बाद में उक्त लड़के लड़की को लेवाकर झांसी आ जाते हैं जहां परिवार जनों के सौंप देते हैं और लेकर जैसे ही पलेरा आए तो पुलिस ने उक्त लड़की को दो दिन थाने में रोक कर रखा उसके मां-बाप को भी पीड़ित लड़की को किसी से नहीं मिलने दिया कुछ बयान कागज पर लिखकर उसे पढ़ाया गए कि तुमको ऐसा कहना है नहीं तो हम तुम्हें जेल में डाल देंगे नाबालिक किशोरी डर गई और पुलिस ने जतारा न्यायालय ले जाकर इकबाल या बयान दर्ज करवा दिए जिससे अपराधियों के नाम सामने नहीं आए जबकि उक्त घटना अपहरण की है और पीड़ित के साथ बलात्कार होता है जब नाम दर्ज आवेदन देते हैं पुलिस उसके बाप को उठती है फोन भी आता है पैसे भेज दो लड़की हमारे पास है हम लेकर आ रहे पैसे फोनपे से डालने के बाद लड़की को उक्त लड़के झांसी आ जाते है आखिर अपराधियों का बचाव पुलिस के द्वारा क्यों किया गया पीड़ित परिवार ने प्रदेश के मुखिया समेत शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल करते हुए कठोर कार्यवाही की मांग की है इसके बाद पत्रकार वार्ता में पीड़ित किशोरी एवं उसके परिवारजन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में उचित जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।



