मध्य प्रदेश

रविवार को हुए गोली कांड में आरोपियों का नहीं लगा सुराग

एसपी व एडिशनल एसपी और एफएसएल टीम ने घटनास्थल आदि का बारीकी से निरीक्षण किया
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। रविवार की शाम को अज्ञात हमलावरों द्वारा सांवली के पूर्व सरपंच अखिलेश राय पर फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया था।
अज्ञात हमलावरों की तलाश में पुलिस ने पांच टीमें बनाई है जो जगह- जगह अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक हमलावरों का सुराग नहीं मिला, घायल द्वारा भी पुलिस जांच में सहयोग नहीं करने पर घटना के कारणों का पता भी नहीं चल सका है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी कमलेश खरपूसे रविवार की रात में ही बेगमगंज पहुंचे थे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पार्टियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।
वहीं सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे एवं एफएसएल की टीम पहुंची टीम ने घटनास्थल व अखलेश राय की जीप का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि अखिलेश राय वही हैं जो जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मूरतसिंह लोधी की हत्या के मामले में सजा काटकर कुछ दिन पूर्व ही जेल से वापस आए हैं।
जनचर्चा है कि अखलेश राय की क्षेत्र में और भी कई लोगों से रंजिश है पुलिस अगली पिछली सभी रंजिशों के बिंदूओ पर जांच कर रही है।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि अखिलेश राय स्वस्थ है और अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो गया है लेकिन पूछताछ में अभी तक उसने कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी है फिर भी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button