धार्मिक

उमरियापान में शिवभक्तों ने हरदी नहर से नर्मदा जल लेकर भरभरा आश्रम पहुंची कांवड़ यात्रा

भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से किया अभिषेक
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को संत श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज भरभरा आश्रम के सानिध्य में शिवभक्तों ने नर्मदा नहर हरदी से भरभरा आश्रम तक पैदल कांवड़ यात्रा” निकाली गई । शिव भक्तों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भरभरा आश्रम में भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया।
कांवड़ यात्रा नर्मदा नहर से शुरू होकर बड़ी माई मंदिर, झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड, बावली हनुमान मंदिर, टोला से होते भरभरा आश्रम पहुंची। कांवड़ यात्रा मार्ग पर न्यू बस स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, साहिल चौरसिया, पंकज चौरसिया, अप्पी चौरसिया, दिलीप तिवारी, अम्मू चौरसिया, शरद चौरसिया, यश चौरसिया, शाशंक त्रिपाठी , मोहित चौरसिया, रोहित चौरसिया, मिन्टू चौरसिया, दिलीप चौरसिया, रिषभ चौरसिया , मुकेश चौरसिया, तन्नू चौरसिया के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फल फूल, जलपान की व्यवस्था की गई थी।
कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों ने भगवा वस्त्र पहनकर “हर हर महादेव”, “बोल बम”, “जय शिव शंकर” जय श्री महाकाल जैसे जयकारों से वातावरण शिवमय कर दिया। श्रद्धालु कंधों पर कावड़ रखकर पदयात्रा करते हुए भरभरा आश्रम स्थित शिवधाम पहुंचे। वहां विधि-विधान से जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। वहीं यातायात व्यवस्था बनायें रखने थाना प्रभारी दिनेश तिवारी अपने स्टाफ के साथ मुस्तैद रहे।

Related Articles

Back to top button