संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में राखी मेकिंग कॉम्पटीशन का हुआ आयोजन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में राखी मेकिंग कॉम्पटीशन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत बनाना और छात्रों में रचनात्मकता के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करना था।
प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, सितारों और चमकीले कागजों के तालमेल से बच्चो ने आकर्षक राखियाँ बनाई प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की कल्पनाशक्ति और कला कौशल देखते ही बन रहा था
छात्राओं ने स्वनिर्मित राखियों को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर विधालय के छात्र भाइयो की कलाई पर बाँधी, जिससे पूरे माहौल में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की झलक दिखाई दी। छात्रों ने बहनों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का वचन दिया। यह दृश्य सभी के लिए भावुक करने वाला और प्रेरणादायक था।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे आयोजन बच्चों को न केवल हमारी परंपराओं से जोड़ते हैं, बल्कि उनमें संवेदनशीलता, कला और भाईचारे की भावना भी विकसित करते हैं।”
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा।



